Farrukhabad: समाजवादी नेताओं ने BJP पर जमकर साधा निशाना...बोले- भाजपा ने जिले में कोई विकास नहीं किया
फर्रुखाबाद में सपाईयों ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस की तरफ से किसी भी प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया। जबकि आप और भीम आर्मी के जिला अध्यक्षों ने भाग लेकर भाजपा पर जमकर प्रहार किया। इंडिया गठबंधन की जीत का भारी मतों से दावा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है ।फर्रुखाबाद जिले में सपा प्रत्याशी की संभावित जीत को देखते हुए भाजपाइयों की नींद हराम हो गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नवल किशोर शाक्य करारी शिकस्त देंगे।
जिसकी खास वजह है कि शाक्य मतदाता समाजवादी पार्टी के साथ चला गया है। इस वजह से नवल किशोर की पांच लाख से अधिक जीत तय हो गई है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य और भीम आर्मी के आशुतोष, सीपीएम के अमित यादव ने भी बैठक को संबोधित किया।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके भाई को झूठे मुकदमे में फंसा दिया है। वह कितने भी झूठे मुकदमे में फ़सवा दे लेकिन सपा का कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित हो गई है। इस वजह से भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मुकेश राजपूत जो कह रहे हैं कि उनकी लड़ाई किसी से नहीं है तो उनकी इस बात का वह सम्मान करते हैं। लड़ाई उसी की होती है जो चुनाव में विनर होता है। वह अपने आप अपनी लड़ाई किसी से नहीं मान रहे हैं। उनका समाजवादी पार्टी में स्वागत है। वह आए और सपा के साथ अपनी राजनीति करें।
बैठक में सबसे खास बात यह रही कि इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस को हिस्सा लेना था। इस बैठक में एक भी कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधि भाग लेने नहीं आया। जिसकी खास वजह बताई जा रही है कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को उम्मीदवार न बनाये जाने से नाराज हैं।
इस वजह से कांग्रेस के किसी भी प्रतिनिधि ने चुनाव की पहली बैठक में भाग नहीं लिया राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुस्लिम मतदाता भी सलमान खुर्शीद को टिकट न मिलने के कारण सपा से करवट लेता नजर आ रहा है यह बात अलग है कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी अपने आप अपनी पीठ तक आ रहे हैं।
