मुरादाबाद: पुस्तकों को मिलेगा जीवनदान, तैयार होगी डिजिटल लाइब्रेरी
मुरादाबाद,अमृत विचार। अपने शहर के इतिहास को जानना हो। इतिहास के नायक के बारे में पढ़ना हो। महानगर की धरोहर क्या है, इस जिज्ञासा को शांत करना हो तो इसके लिए सबसे अच्छा प्लेटफार्म पुस्ताकलय होता है। नगर निगम में भी पुराना पुस्तकालय है लेकिन पुरानी बिल्डिंग और उसके रखरखाव की पुरानी व्यवस्था ने किताबों …
मुरादाबाद,अमृत विचार। अपने शहर के इतिहास को जानना हो। इतिहास के नायक के बारे में पढ़ना हो। महानगर की धरोहर क्या है, इस जिज्ञासा को शांत करना हो तो इसके लिए सबसे अच्छा प्लेटफार्म पुस्ताकलय होता है। नगर निगम में भी पुराना पुस्तकालय है लेकिन पुरानी बिल्डिंग और उसके रखरखाव की पुरानी व्यवस्था ने किताबों को निगलना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने इन किताबों की इस हालत पर सुध ली है। इन्हें नया जीवनदान मिल सके, इसके लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार करने का फैसला लिया है।
नगर निगम इसके लिए एक बहुउद्देशीय भवन तैयार करने का मन बना चुका है। इसके लिए जमीन की तलाश उसने शुरू कर दी है। कोशिश है कि इसके लिए टाउनहॉल नगर निगम परिसर में बने जोन पंपिंग स्टेशन के खाली परिसर की भूमि को चुन लिया जाए। इस भवन में ही ही लाइब्रेरी हॉल तैयार किया जाएगा। इस पुस्तकालय का खासियत यह होगी, कि यह पुरानी आम लाइब्रेरी से एक दम जुदा होगी। केवल व्यवस्था और नक्शे में ही अंतर नजर नहीं आएगा, किताबें कैसे जीवित रहे इसको लेकर तकनीकी आधार पर भी कुछ नया होगा। इस लाइब्रेरी को डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
कोशिश होगी कि 100 साल तक पुरानी किताबों को भी सुरक्षित किया जा सके। इन किताबों के सभी पन्ने स्कैन किए जाएंगे, प्रिंट निकाले जाएंगे। उनका रिकार्ड डिजिटल रूप से सहजना और किताबों को गलने या नुकसान पहुंचने से बचाने का प्रयास किया जाएगा। बहुउद्देशीय भवन का बजट अभी तय नहीं किया गया है, इसको लेकर इंजीनियर्स प्रस्ताव तैयार करेंगे। जर्जर हो चुकी लाइब्रेरी को नए हॉल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अभी फिलहाल इस योजना को स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने पर मंथन चल रहा है।
ऑडिटोरियम भी होगा तैयार
बहुउद्देशीय भवन में ऑडिटोरियम भी तैयार किया जा सकेगा। इस हॉल में सभा हो सके। शहर के लोगों के बैठने की व्यवस्था। एवं अन्य सुविधाजनक इंतजाम किए जाने की भी योजना है। इससे निगम आने वाले लोगों को भवन में भटकना नहीं पड़ेगा।
नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि बहुउद्दशीय भवन को लेकर योजना चल रही है। उसकी भूमि को चिन्हित किया जा रहा है। टाउन हॉल पर पंपिंग स्टेशन के खाली परिसर में इसे बनाया जा सकता है। आर्किटेक्ट इंजीनियर्स के साथ इसपर मंथन किया गया है। जल्द ही इसपर प्रोजेक्ट तैयार किया जा सकेगा। इस भवन में लाइब्रेरी शिफ्ट कर सकेंगे, जो कि डिजिटल होगी।
