Kanpur Dehat: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत; रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात, अमृत विचार। पतरा हाल्ट के पास रेल पटरी पार करते समय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
असेनी रोशनमऊ गांव निवासी जगन्नाथ पाल (65) रविवार की सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट पर पतरा हाल्ट के पास लगे खंभा के सामने रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रूरा थाना पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
