राजस्थान के सीएम पहुंचे अयोध्या, किए रामलला के दर्शन, कहा- यहां आकर मन प्रसन्न हो गया, मैं बहुत भाग्यशाली हूं...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा आज रामनगरी में आकर मन प्रसन्न हो गया। इससे पहले जब कभी भी रामलला के दर्शन किए थे तो टेंट में किए थे और अब भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन हो रहे हैं। अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा हूं, कितना बड़ा काम हुआ है। अब राम लला के दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने देश में सबसे बड़े इस सांस्कृतिक महत्व वाले केंद्र में इतना विशाल राम लला का मंदिर बनवाया। 

उन्होंने कहा कि राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। राम हमारी आस्था के केंद्र हैं। लोकसभा चुनाव पर बोले मुख्यमंत्री, कहा सभी जगह राम की महिमा है, भगवान राम जो करेंगे अच्छा करेंगे।

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव ददलानी ने कहा कि आज अयोध्या आकर के अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जो हम बरसों से आंदोलन करते थे हमने जो ईंटों का पूजन किया था, वह साकार हुआ और प्रत्यक्ष अब दर्शन करने का अवसर मिला है। राजस्थान व अयोध्या का रिश्ता बहुत पुराना है। सनातन और संस्कृति में इसका उल्लेख है। राजस्थान की वीर भूमि से राम जी का पुराना नाता रहा है, यह केवल मंदिर ही नहीं है विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है। 

सारा विश्व इससे आध्यात्मिक चेतना भी लेगा। इस मंदिर में सिर्फ हिंदू नहीं विश्व के सभी धर्म के लोग यहां आकर प्रेरणा लेंगे। भारत का विश्व गुरु का जो स्थान था जल्द ही पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिल जाएगा।

यह भी पढे़ं: गोरखपुर में दिखा रफ्तार का कहर!, तेज स्पीड से चल रही कार ने तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

संबंधित समाचार