Banda News: एसपी ने जिले में किए फेरबदल...चार निरीक्षकों समेत दर्जनभर से अधिक एसआई इधर से उधर भेजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में एसपी ने चार निरीक्षकों समेत दर्जनभर से अधिक एसआई बदले

बांदा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दर्जनभर से अधिक निरीक्षकाें व उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर नई तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की तबादला एक्सप्रेस के अनुसार बिसंडा थाने में निरीक्षक अपराध रहे रामजीत गौड़ को फतेहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं फतेहगंज में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्ला, सुरेश सैनी निरीक्षक थाना नरैनी को उसी थाने का प्रभारी बना दिया गया है। 

कार्यवाहक निरीक्षक बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला थाना बिसंडा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार से उप निरीक्षकों में दिलीप कुमार मिश्र को अलीगंज चौकी प्रभारी से हटाकर चौकी प्रभारी मेडिकल, यज्ञ नारायण भार्गव को नगर कोतवाली से हटाकर चौकी प्रभारी खुरहंड, संतलाल सरोज को नगर कोतवाली से चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी चौकी, अरविंद कुमार मौर्य को नगर कोतवाली से चौकी प्रभारी मंडी समिति, राकेश द्विवेदी को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी अलीगंज, अजीत प्रताप सिंह को पैलानी थाने से चौकी प्रभारी पपरेदा, राजेश मिश्रा को जसपुरा थाने से चौकी प्रभारी खप्टिहाकला, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को अतर्रा थाने से एसएसआई थाना बदौसा, संजय मिश्रा को थाना बदौसा से चौकी प्रभारी ओरन, राजेश कुमार मिश्र को बिसंडा थाने से चौकी प्रभारी सिंहपुर, राजेश कुमार मौर्य को बबेरू थाने से एसएसआई कोतवाली नगर, भवानी सिंह एवं सुभाषचंद्र वर्मा को पुलिस लाइन से थाना मटौंध भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: हाय मेरा लाल! एक बार चेहरा तो दिखा दो...तीन दोस्तों की उठी अर्थी, चीत्कारों से गूंज उठा इलाका, देखें- PHOTOS

संबंधित समाचार