Zee Cine Awards 2024 : शाहरुख खान को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड, बेस्ट एक्ट्रेस रहीं कियारा आडवाणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 22 वें जी सिने अवार्ड में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला। 22 वें जी सिने अवार्ड में शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स पुरस्कार से नवाजी गई। कियारा आडवाणी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी का पुरस्कार मिला। 

Image

बेस्ट वीएफएक्स - जवान के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट,बेस्ट एक्शन - स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे और जवान के लिए टीम,बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक - जवान के लिए अनिरुद्ध,बेस्ट डायलॉग - जवान के लिए सुमित अरोड़ाबेस्ट प्ले बैक सिंगर मेल - अरिजीत सिंह (पठान से झूमे जो पठान), बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल- शिल्पा राव (बेशरम रंग फिल्म पठान)बेस्ट लिरिक्स - कुमार (चलिया- पठान) के लिये चुने गये।

वहीं बेस्ट कस्टूमए डिज़ाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी),परफ़ॉर्मर ऑफ द इयर मेल- कार्तिक आर्यन ,बेस्ट कोरियोग्राफी - बॉस्को मार्टिस (झूमे जो पठान) के लिये पुरस्कृत किये गये।

आययुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने जी सिने अवॉर्ड शो को होस्ट किया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म ,सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिये फिल्म जवान को पुरस्कार मिला। जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में कई सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, कृति सेनन, सोनू निगम समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। 

ये भी पढे़ं : Shaitaan Box Office Collection : अजय देवगन की फिल्म ने मचाया धमाल, 'शैतान' ने तीन दिन में कमाएं इतने करोड़

संबंधित समाचार