इजराइल में क्षतिग्रस्त इमारतों की मरम्मत करेंगे प्रयागराज के श्रमिक, 31 लोगों को भेजने की तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच हुए संघर्षो के समय इजराइल को काफी नुकसान हुआ। जिसमें वहां की काफी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसके लिये भारत से भी श्रमिकों की मांग की गई थी। पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी लगभग 10 हजार श्रमिकों को इजऱाइल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रयागराज के 31 श्रमिकों इजराइल भेजा जाएंगे। एजेंसी की ओर से इसके आता फिलहाल सहमति दे दी गई है।

इजराइल में क्षतिग्रस्त ईमारतों की मरम्मत के लिए प्रयागराज से भी श्रमिकों को भेजनें की तैयारी की जा रही है। कसके लिए सूची तैयार की जा रही है। पिछले दिनों लखनऊ डाल इसके लिए दो इंटरव्यू कराये गये थे। जिसमें 31 लोगों के नामों का चयन किया गया है। यूपी श्रम आयुक्त राजेश मिश्रा के अनुसार प्रयागराज से पहले और दूसरी सूची में 31 श्रमिकों का नाम दर्ज किया गया है।

इसकी सूची लखनऊ भेजी जा चुकी है। इसके लिए मेडिकल टेस्ट और वेरिफिकेशन की तैयारी की जा रही है। जिन श्रमिकों को इस इसराइल भेजा जाना है उनकी पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन किया जायेगा। जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि जिन श्रमिकों को भेजा जाना है उनके खिलाफ कोई मुकदमा तो नही है। साथ ही उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा। पहली सूची के साथ श्रमिकों का मेडिकल टेस्ट सीएमओ के मेडिकल बोर्ड से कराया जा चुका है। अब सभी के पासपोर्ट आदि भी बनाने के लिए भेजा जायेगा। 

उन्होंने बताया कि जो श्रमिक यहां से इजराइल भेजे जाएंगे उनकी मजदूरी प्रतिमाह 1.40 लाख रुपए होगी। इसके साथ ही कुछ और भी नियम व शर्तें लागू की गयी है।  जिन श्रमिकों को सूची में दर्ज किया गया है उनकी उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। इन्हें वहां पर टाइल्स लगाने पत्थर लगाने के साथ लोहे की वेल्डिंग जैसे कार्यों के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-चुनावी बॉण्ड: SBIकी अर्जी खारिज करने संबंधी कोर्ट के आदेश का अखिलेश ने किया स्वागत

 

संबंधित समाचार