रुद्रपुर: दो बहनों के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में दो नाबालिगों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नाबालिगों की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। 

क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह एक कंपनी में मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाती है। आरोप था कि तीनपानी डाम फुलसुंगा का रहने वाला युवक दो साल पहले उसकी बड़ी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ रखने लगा।

दो साल बाद उसकी छोटी बेटी को भी शादी का झांसा देकर धोखे से अपने साथ ले गया। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने लगा। जब इसका विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई भी की और नाबालिगों को छोड़ने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया। 

संबंधित समाचार