Jalaun: बाजार से लौट रहे तीन बाइक सवारों को वाहन ने रौंदा...दो की मौत, टक्कर के बाद वाहन के उड़े परखच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में सड़क हादसे में दो की मौत

जालौन, अमृत विचार। गोहन थाना क्षेत्र में कुंडऊ भाऊ पुर गांव के पास जालौन से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे तीनों युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखचे उड़ गए। रात होने से युवक दुर्घटनास्थल पर ही बेहोश पड़े रहे।

काफी देर बाद गांव में जानकारी होने पर उन्हें पहचाना गया। परिजन तीनों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गोहन थाना क्षेत्र के कुंडऊ भाऊ पुर गांव के पास का है। कुंडऊ भाऊपुर गांव के रहने वाले दिनेश का 22 वर्षीय पुत्र सत्यम अपने साथी सुशांत (25) पुत्र राजू और आकाश के साथ रविवार की दोपहर खरीददारी करने मोटर साइकिल से जालौन गए थे। तीनों युवक खरीदारी करते रहे। लौटने में रात हो गई। 

रात्रि लगभग 10 बजे बाइक सवार तीनों युवक गोहन से गांव कुंडऊ  भाऊ पुर की सड़क पर गांव के नजदीक पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे के अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और बेहोश हो गए। 

रात्रि के अंधेरे में किसी ने बेहोश युवकों को काफी देर तक नहीं देखा। देर रात्रि वहां से निकल रहे किसी राहगीर ने गांव में युवकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। जब तक दुर्घटना के शिकार युवकों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

परिजनों ने आनन-फानन में ले जाकर दोनो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों  ने सत्यम और राजू को मृत घोषित कर दिया। तीसरे आकाश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज उरई भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अगर नहीं बनेगा अंडरपास तो मतदान का होगा बहिष्कार...ग्रामीणों ने बैनर लगाकर जताई नाराजगी, दिया धरना

संबंधित समाचार