बरेली: होली नजदीक आते ही बिकने लगा खराब मिलावटी मावा, स्वास्थ्य से नहीं करें खिलवाड़...आज ही हो जाएं सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: होली नजदीक आते ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है।चंद नमूने लेने के बाद एफएसडीए का अभियान ठंड पड़ गया है। कुतुबखाना सब्जी मंडी में 240 से 250 प्रति किलो में मावा की बिक्री की जा रही है। यहां मावा की स्थिति बेहद खराब है। खुले में बिक रहे मावा पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। ऐसा मावा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, मगर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने वाली टीमों की नजरें अभी तक इस ओर नहीं गई हैं।

बीते सप्ताह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने पांच दिन करीब 20 स्थानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की। करीब चार दिन से विभाग का यह अभियान ठंडा है। यह स्थिति तब है, जब बीते साल दूध और उससे बने उत्पादों की सैंपलिंग रिपोर्ट में 50 प्रतिशत से ज्यादा नमूने फेल हो गए। जिला अभिहीत अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें अभियान चलाकर सैंपलिंग की कार्रवाई कर रही हैं। बीच में अभियान हल्का जरूर हुआ है, जिसमें तेजी लाई जाएगी।

खाद्य पदार्थों के 257 नमूने हुए थे फेल
जनवरी में आई रिपोर्ट के अनुसार 257 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हुए थे। 217 नमूने अधोमानक और 40 नमूने असुरक्षित पाए गए थे। इसके अलावा 24 मिथ्या छाप और 10 नमूने नियमों के विरुद्ध पाए गए थे। इनमें दूध और उससे बने उत्पाद, तेल, नमकीन जैसे खाद्य पदार्थ शामिल थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, गिरफ्तार कर हाजिर करने का आदेश, समन तामील न कराने पर कोर्ट की नाराजगी

संबंधित समाचार