देहरादून: रायवाला आर्मी कैंप में तैनात सिपाही ने फांसी लगाई
देहरादून, अमृत विचार। रायवाला आर्मी कैंप में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
थाना रायवाला पुलिस को आर्मी कैंप में एक सिपाही के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली। इस पर सहायक पुलिस अधीक्षक/प्रभारी थाना जितेन्द्र चौधरी (आईपीएस) मय फोर्स तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। वहां सिपाही बालाजी (28) एक बिल्डिंग में सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला।
उसने बैडशीट के जरिए फांसी लगाई थी। घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कर अन्य जवानों की सहायता से शव को नीचे उतारा गया। मृतक सिपाही बालाजी तमिलनाडु के तिपनापल्ली कोरबापतली कृष्णागिरी का रहने वाला था। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
