बहराइच: पालतू कुत्ते को डंडा मारा तो युवक को पीटकर किया मरणासन्न, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के गंभीरवा बाजार में घर में घुसकर पालतू कुत्ते ने पीपे में रखा आटा में मुंह मार दिया। इससे नाराज युवक ने कुत्ते को डंडा मार भगाया। नाराज हमलावरों ने घर में घुसकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को थाने लाए जाने पर मेडिकल को भेज दिया गया। उसे चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

रामगांव थाने के गंभीरवा बाजार के मजरे टेपरहा निवासी चांद बाबू पुत्र छोटन अली के घर में रविवार रात पड़ोस के ही व्यक्ति का पालतू कुत्ता घुसा। कुत्ते ने कंटेनर में रखे आटा को खाने लगा। यह नजारा देख नाराज चांद बाबू ने डंडे से मार कुत्ता भगा दिया। 

जिससे नाराज पड़ोसी ने घर में घुसकर चांद बाबू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर व शरीर पर चोट लगने पर गंभीर हालत में उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भेजा हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

जिसकी जानकारी देते हुए चांद बाबू की पत्नी ने बताया कि उसके घर में गुलशन का कुत्ता उसके यहां आकर उसके आटे को झूठा कर दिया था। इसके बाद चांद बाबू ने कुत्ते को मार कर भगा दिया। जिससे नाराज गुलशन व उनके साथियों ने चांद बाबू को लात घुसो लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया की चांद बाबू नाम का एक युवक मारपीट के मामले में आया था। पुलिस के ओर से  मेडिकल परीक्षण कराया गया है। भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष शशिकुमार राणा  ने बताया कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: CAA की नोटिफिकेशन जारी होते ही छावनी में तब्दील हुआ पुराना शहर, पुलिस ने निकाला Flag March

संबंधित समाचार