बहराइच: भाजपा नेत्री अनीता जायसवाल को मिल जान मोबाइल पर मिल रही जान से मारने की धमकियां, दहशत में परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीसीटीवी फुटेज मे घर के बाहर खड़े होकर बेटे से पूछताछ करता दिखा धमकी दे रहा युवक

बहराइच/अमृत विचार। शहर क्षेत्र में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की मंत्री व चिकित्सक को मोबाइल पर काल कर जानमाल की धमकियों से भाजपा नेत्री दहशत में है। एक युवक उन्हे व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। यही नहीं बैखोफ युवक शनिवार को चिकित्सक के घर के बाहर खड़े होकर उनके छोटे बेटे को धमकाकर पूछताछ करते दिखा है। नामजद तहरीर देकर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

नगर कोतवाली के अकबरपुरा निवासनी डा. अनीता जायसवाल पत्नी सुधीर जायसवाल को छोटी बाजार निवासी इरशाद लगातार मोबाइल पर काल कर चिकित्सक व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। यही नही शनिवार को इरशाद दोपहर 10 - 11 बजे के बीच अकबरपुरा स्थित आवास के बाहर चिकित्सक के छोटे बेटे को बुलाकर धमकाते हुए पूछताछ करते दिखा है। नगर कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-अकबर नगर: न्यायालय की अनुमति के बाद एलडीए तोड़ेगा दुकानें और मकान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव