अमेठी: कई रेलवे स्टेशन के बदलेंगे नाम, स्मृति ईरानी ने केंद्र को लिखा था पत्र  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने बीते शारदीय नवरात्र पर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों का नाम देवी-देवताओं के मंदिरों व स्थानीय महापुरुषों के नाम पर करने के लिए गृह मंत्री व रेल मंत्री को पत्र लिखा था। मंत्रालय की ओर जायस, निहालगढ़ सहित संसदीय क्षेत्र के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

6 - 2024-03-12T154137.108

मंत्री प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि मंत्री ईरानी ने रेलवे स्टेशन मिश्रौली का नाम संग्रामपुर स्थित शक्तिपीठ मां कालिकन धाम के नाम पर करने के साथ ही जायस को गुरु गोरखनाथ धाम, बनी को स्वामी परमहंस धाम, कारिमपुर हाल्ट को कवि जायसी के नाम पर जायस सिटी, फुरसतगंज को पीढ़ी के बाबा तापेश्वर धाम, निहालगंढ को महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज रेलवे स्टेशन का नाम सिंहपुर स्थित शक्ति पीठ मां अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज को अमर शहीद भाले सुलतानी के नाम पर नामकरण करने के लिए को पत्र भेजा था। उनके पत्र पर भारत सरकार ने सहमति जताते हुए रेलवे स्टेशनों के नामकरण के बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। 

ये भी पढ़ें -Mahoba News: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा...पहाड़ में विस्फोट होने से आठ मजदूर दबे, चार की मौत

संबंधित समाचार