CAA लागू होने के बाद अयोध्या में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरा बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। सीएए कानून लागू होने पर मंगलवार को पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने सीओ सदर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महाराजगंज और अमरजीत सिंह चौकी प्रभारी पूरा बाजार आलोक कुमार सिंह के साथ पूरा बाजार रसूलाबाद बिल्वहरिघाट बाजार में मार्च कर आम लोगों को शांति का भरोसा दिलाया। 
 
थानाध्यक्ष महाराजगंज ने कहा कि कानून लागू होने पर कानून को लेकर समाज में लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्हें कानून को पढ़कर सही व्याख्या कर देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा वह चाहे जो भी हो। उन्होंने कहा की आने वाले पर्व पर भी शांति का माहौल कायम रखना होगा। जिससे लोगों में अमन बना रहे।

ये भी पढ़ें -मीरजापुर: प्राचीन लोंहदी नदी का होगा जीर्णोद्धार, DM ने किया भूमि पूजन

संबंधित समाचार