लखीमपुर-खीरी; श्मशान की जमीन पर चली जेसीबी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: सदर कोतवाली क्षेत्र की महेवागंज पुलिस चौकी पर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार रात श्मशान की जमीन पर जेसीबी चला दी गई। ग्रामीणों ने एक भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है।
गांव सैधरी और सिंगारपुर से होकर उल्ल नदी के किनारे करीब छह बीघा जमीन है। इस जमीन पर श्मशान होना बताया जाता है। सिंगारपुर गांव के लोंगों ने बताया कि इस जमीन पर पुरखों के जमाने से शवों का अंतिम संस्कार होता चला आ रहा है। सोमवार की रात इस भूमि पर कब्जा करने की नियत से कुछ लोगो ने जेसीबी से इसकी खुदाई करानी शुरू कर दी।
मंगलवार की सुबह सिंगारपुर निवासी स्वामी दयाल, राजेश, दीनानाथ, लंकेश, सुरेंद्र, गुड्डू आदि जानकारी होने पर आक्रोशित होकर महेवागंज चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सैधरी निवासी भाजपा से जुड़े एक नेता इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सुशील प्रताप ने ग्रामीणों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देकर जांच कराने का आश्वासन दिया है। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में मरघट की भूमि नहीं है। जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: आरोप लगाने के दूसरे दिन निधि शुक्ला ने शुरू किया धरना, बोलीं- अमनमणि को कांग्रेस से निकालो या मुझे
