बरेली: चार शहरों में होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 2800 छात्र होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (आरईटी) 15 से 20 मार्च के बीच प्रस्तावित है। जल्द ही परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी। परीक्षा बरेली के अलावा चार शहरों में कराई जाएगी, इसके लिए केंद्र निर्धारित करने की तैयारी की जा रही है।

शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 से 20 मार्च निर्धारित की गई है। जल्द ही परीक्षा की तिथि आवेदन करने वाले छात्रों को बताई जाएगी। विश्वविद्यालय और शोध निदेशालय की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए करीब 28 सौ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बरेली के अलावा मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ में केंद्र बनाए जाएंगे। बरेली में करीब 13 सौ छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय परिसर में केंद्र बनाए जाएंगे। छात्रों की संख्या के आधार पर केंद्र और शहरों का चयन किया जा रहा है।

पीआई की समस्याओं का किया समाधान
शोध निदेशालय में इनोवेटिव रिसर्च ग्रांट (आईआरजी) परियोजना के तहत प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर (पीआई) की शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बैठक की। बैठक में शिक्षकों ने अपनी समस्याएं बताइं, जिनके समाधान पर चर्चा की गई। इसके अलावा आम सहमति बनी कि प्रोजेक्ट की बैठक 45 से 60 दिन के अंतराल में होगी। आईआरजी के तहत 11 शिक्षकों का चयन हुआ है। इसमें विज्ञान के शिक्षक को पांच लाख और कला के शिक्षक को दो लाख रुपये रिसर्च के लिए दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- CM योगी का जनवरी से अब तक का बरेली में तीसरा दौरा, मुख्यमंत्री के साथ मंच पर बैठेंगे 50 से ज्यादा नेता

संबंधित समाचार