सीएए नागरिकता देने का कानून है, किसी को निकालने का नहीं: विधायक

राजेपुर में नगर विधायक ने किया 100 पशुओं की क्षमता वाली अस्थाई गौशाला का लोकार्पण 

सीएए नागरिकता देने का कानून है, किसी को निकालने का नहीं: विधायक

बीजेपी सरकार की योजनाएं सभी के लिए कल्याणकारी: वेद प्रकाश गुप्ता

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को यहां राजेपुर में सौ पशुओं की क्षमता वाली अस्थाई गौशाला का लोकार्पण किया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएए कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता प्रदान करने का कानून है न की किसी नागरिक को निकालने का। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। 

विधायक ने कहा कि पौराणिक ग्रंथो में भी गाय को माता का दर्जा दिया गया है और यह परंपरा आज भी कायम है। उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यह सभी योजनाएं फलीभूत भी हो रही है। 

इस अवसर पर भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वरुण चौधरी, महिला मोर्चा की जिला मंत्री स्वाति सिंह, अभिचल सिंह, ओम प्रकाश यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज सिंह व सौरभ सिंह, विनय दूबे, कोमल मिश्रा, ज्योति, अजय सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, महाराष्ट्र की तलवारबाजी ने मचाई धूम