बहराइच: घर में घुसकर युवक ने किया बालिका के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ उसी गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 9 वर्षीय बालिका 11 मार्च को शाम 5:30 बजे घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव निवासी हरिराम उर्फ अंगनू आ गया। उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया। बालिका ने घर पर पिता के आने पर सारी घटना से अवगत कराया। जिस पर मंगलवार को पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना 11 मार्च की है मंगलवार को तहरीर मिली है बुधवार को उन्होंने केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, लगा जाम

संबंधित समाचार