शाहजहांपुर: रोडवेज बस से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बंडा, अमृत विचार: बाइक से दवा लेने जा रहे युवक की बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। जिससे पति पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें खीरी के फरधान के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बंडा के गांव धर्मापुर निवासी 40 वर्षीय खेमकरन उर्फ राम औतार अपनी 38 वर्षीय पत्नी खिलौना देवी की दवा लेने अपने दोस्त पड़ोस के गांव सिसोरा सिसोरी निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार के साथ बुधवार सुबह बाइक से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। पूर्वान्ह 11 बजे थाना फरधान के गांव पचपेड़वा मोड़ के पास उनकी बाइक में रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें फरधान के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने पति-पत्नी समेत तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति खेमकरन व पत्नी खिलौना देवी की मौत से पुत्री लक्ष्मी, पूनम, तन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है।  

वही संजीव कुमार की मौत पर पत्नी ज्योति देवी, पुत्री अंजली, रश्मि, जश्मि व पुत्र शिव का रो-रोकर बुरा हाल है। खेमकरन मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। साथ ही पत्नी खिलौना देवी आए दिन बीमार रहती थी, जिससे वह बंड़ा व क्षेत्र के कई अस्पतालों में इलाज करवाता रहा।

इलाज में कोई फायदा नहीं हुआ। उसे जानकारी मिली कि लखीमपुर में इस बीमारी की सही ढंग से इलाज हो जाएगा, तो उसने अपने दोस्त संजीव कुमार को साथ लेकर पत्नी की दवा लेने के लिए निकला था, उसे क्या मालूम था कि आज उसकी इलाज की जगह मौत हो जाएगी। उन लोगों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: भगवान बुद्ध और आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

संबंधित समाचार