गोंडा: सीएम योगी का विपक्षियों पर प्रहार, कहा- पहले रामभक्तों पर चलती थी गोली, अब हो रही पुष्प वर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री ने गोंडा में किया 1689.46 करोड़ की 422 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास 

गोंडा। गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का केंद्र बिंदु राम मंदिर रहा। सीएम योगी ने कहा कि पहले रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं लेकिन अब उन पर पुष्प वर्षा हो रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूर्वजों के पांच सौ वर्षों का संकल्प पूरा हुआ है। अब भव्य दिव्य और नव्य अयोध्या देखने को मिल रही है।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया। एक वर्ग विशेष को प्रसन्न रखने के लिए दूसरे वर्ग की धार्मिक आजादी छीन ली गयी थी। पहले आप जिसे वोट देते थे, वह राम का नाम लेने में संकोच करते थे। अब आपके वोट का सदुपयोग हो रहा है। 

पहले रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं लेकिन अब उन पर पुष्प वर्षा हो रही है। सीएम योगी ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आपका वोट लेने वाले लोग महिलाओं संग बदसलूकी करते थे।व्यापारियों के यहां डकैती डलवाते थे। किसानों के साथ लूट घसोट करते थे। आज आपको वोट ने देश की तकदीर बदल दी है। आज बेटी व व्यापारी दोनों सुरक्षित है। करीब 30 मिनट के संबोधन में सीएम का फोकस राम मंदिर पर ही रहा।

सीएम योगी ने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पहली बार गोंडा आने का अवसर मिला है। राम मंदिर बनने से गोंडा को सर्वाधिक लाभ मिल रहा है। सीएम ने होली की बधाई देते हुए कहा कि पहले रामभक्तों पर गोलिया चलती थीं, अब जय श्री राम की बोली निकलती है।

राम भक्तों पर गोली नहीं, पुष्प वर्षा हो रही है। भव्य दिव्य और नव्य अयोध्या देखने को मिल रही है। पांच सौ वर्षों का संकल्प पूरा हुआ है। अयोध्या में मंदिर बनने का सर्वाधिक लाभ गोंडा को मिल रहा है। सारे विकास गोंडा में हो रहे हैं। आस्था को सम्मान मिल रहा है। सीएम ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए कहा कि देश की आवाज के साथ गोंडा की आवाज भी आगे बढे़गी।

यह भी पढ़ें:-प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं, योगी सरकार महिलाओं को देगी निशुल्क प्रशिक्षण

 

संबंधित समाचार