बुलंदशहर: मामूली विवाद में झड़प, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के चिरोरी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को पड़ोसी विनोद (40) और नेम सिंह (35) घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। 

इसी दौरान उनके बीच किसी मामूली बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद विनोद ने नेम सिंह पर गोली चला दी। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद नेम सिंह के परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और विनोद को पकड़ कर उसे बुरी तरह पीटा। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और विनोद की पिटाई करने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।  

यह भी पढ़ें;-बुलंदशहर: पत्नी की हत्या के दोषी पति को साढ़े पांच साल की सजा और जुर्माना

संबंधित समाचार