Kanpur Fire: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग...दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सब्जी मंडी में आग लग गई

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थानाक्षेत्र के देर रात सब्जी मंडी में आग लग गई। आग ने एक दुकान के साथ कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सभी दुकानें धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

fire (23)

गुरुवार की देर रात तकरीबन सब्जी मंडी की दुकान में आग लग गई। मंडी की ज्यादातर दुकानें जलकर राख हो गई। आग से करीब 15 से 20 दुकानें जलकर खाक हो गई। जानकारी पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: डकैती और चेन स्नेचिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़...तीन के पैर में लगी गोली, देर रात ताबड़तोड़ गोली से गूंजा इलाका

 

संबंधित समाचार