पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह के बेटे सत्य प्रकाश जदयू में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को यहां आयोजित मिलन …

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को यहां आयोजित मिलन समारोह में सत्यप्रकाश ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में स्व.रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे नेता अब नहीं हो सकते। उन्होंने जिस जगह काम किया वहां उन्होंने अमिट छाप छाड़ी है। उनके जैसे नेता को बिहार कभी नहीं भूल सकेगा। जदयू में शामिल हुए सत्यप्रकाश ने मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति की रही है, लेकिन एक परिवार से एक ही व्यक्ति राजनीति में होना चाहिए यही समाजवाद है। पिताजी (डॉ. सिंह) जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को मानते थे। पिताजी ने निधन से पूर्व जो पत्र लिखा, उसमें उन्होंने इशारा किया कि मैं राजनीति में आऊं।

संबंधित समाचार