लखनऊ: काले कपड़े पहन दबंगों ने किया घरों पर कब्जा, मांगी 10 लाख की रंगदारी, पीड़ितों ने दर्ज कराया केस, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जानकीपुरम क्षेत्र में काले कपड़े पहन कर पहुंचे कुछ आरोपियों ने कई लोगों को उनके मकानों से निकाल कब्जा कर लिया। विरोध पर धमकाते हुए मकान छोड़ने के नाम पर रंगदारी मांगी। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ितों ने जेसीपी उपेन्द्र अग्रवाल के बनाए विशेष प्रकोष्ठ में शिकायत की। जांच में आरोप सही मिलने पर जानकीपुरम थाने ने गुरुवार को करीब 49 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दो साल में आरोपितों ने उनके यहां कई बार बवाल और मारपीट की। मड़ियांव गांव के अमन श्रीवास्तव ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पड़ोसी आमिर खान, कामिल खान, शारदा रस्तोगी और दीपमाला के घर पर भी कब्जा करने का आरोप है। कब्जा छोड़ने के लिये 10-10 लाख मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: डीजीपी प्रशांत कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर दी अहम जानकारी!

संबंधित समाचार