Fatehpur News: तीन वर्षीय मासूम को यमुना में फेंककर नदी में कूदी महिला; मां की हुई मौत, बच्चे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

सीमा विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस

फतेहपुर, अमृत विचार। अपने मासूम बच्चे के साथ मायके जा रही एक महिला ने बच्चे को यमुना नदी में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं मासूम को बांदा जनपद के चिल्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ललौली थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रामा पत्नी दिनेश निषाद शुक्रवार सुबह अपने तीन वर्षीय बच्चे भारत को लेकर अपनी बहन सुंदरिया पत्नी रामसुफल निवासी पलटूपुर थाना ललौली के साथ अपने मायके ग्राम चकला थाना चिल्ला जनपद बांदा जा रही थी। 

जब वह यमुना नदी चिल्ला पुल पर पहुंची तो उसने अपने तीन वर्षीय बच्चे भारत को पुल से नीचे फेंक दिया और खुद भी पुल से नीचे कूद गई। यह देख बहन ने शोर मचाया तो लोग दौड़कर पुल के नीचे पहुंचकर देखा तो रामा की मौत हो चुकी थी और मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

लोगों ने पुलिस को खबर देकर बच्चे को बांदा के चिल्ला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर ललौली और चिल्ला पुलिस पहुंची। दोनों थाना पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रहीं, बाद में ललौली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: रमजान के महीने में पहले जुमे की नमाज, अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन, डीएम- एसपी ने की पैदल गश्त

संबंधित समाचार