Jalaun: महिला आरक्षी के साथ सिपाही ने किया दुष्कर्म...सस्पेंड करने के बाद हिरासत में लिया गया आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में महिला आरक्षी के साथ सिपाही ने किया दुष्कर्म

जालौन, अमृत विचार। नदी गांव थाने में तैनात एक महिला आरक्षी ने सिपाही कर्मवीर सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच के बाद उरई कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामला तीन माह पुराना बताया जा रहा है। सिपाही फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है। उसे सस्पेंड करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है। शनिवार को उसकी गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है।

नदी गांव थाने में तैनात महिला सिपाही ने पूर्व में आरोप लगाया था कि साथी सिपाही कर्मवीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी। साथ ही सिपाही को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया था।

इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद अब आरोपी सिपाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी सिपाही को हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस बात की किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़े- Holi 2024: अब परदेशियों को घर पहुंचने में नहीं करनी होगी मशक्कत...परिवहन विभाग ने निकाली होली स्पेशल बसें, इस दिन से होगी शुरू

संबंधित समाचार