बरेली: आशिक मिजाज हैं दरोगा जी, डीआईजी को सौंपी जांच रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ और अश्लील बातें आशिक मिजाज दरोगा के गले की फांस बन गई है। महिला दरोगा की जांच रिपोर्ट में दरोगा जी दोषी पाए गए हैं। अब यह रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी गई है। ऐसे में लाइन हाजिर दरोगा जी पर अब एफआईआर दर्ज होने का खतरा मंडराने लगा है। …

बरेली,अमृत विचार। महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ और अश्लील बातें आशिक मिजाज दरोगा के गले की फांस बन गई है। महिला दरोगा की जांच रिपोर्ट में दरोगा जी दोषी पाए गए हैं। अब यह रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी गई है। ऐसे में लाइन हाजिर दरोगा जी पर अब एफआईआर दर्ज होने का खतरा मंडराने लगा है। डीआईजी के आदेश के बाद यह कार्रवाई भी की जा सकती है।

दरअसल, आशिक मिजाज दरोगा की शिकायत डीआईजी से की गई है। इसमें बताया गया है कि दरोगा एसओ रहने के दौरान महिला कांस्टेबल पर बुरी नजर रखता था। उनसे अश्लील बातें करता था। दरोगा की इन्हीं हरकतों से परेशान कई महिला कांस्टेबलों ने उसके थाने से अपना तबादला करा लिया। आरोप लगने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब डीआईजी की संस्तुति के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में तैनात दरोगा पर वहां की महिला कांस्टेबलों ने छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच वहां की एक महिला दरोगा ने की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद महिला दरोगा ने डीआईजी को जांच रिपोर्ट सौंपी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दरोगा महिला कांस्टेबल पर बुरी नीयत रखता है। दरोगा आशिक मिजाज है। उसके इसी आचरण के कारण उसके थाने और चौकी की महिला कांस्टेबल अपना तबादला दूसरे थानों में करा चुकी हैं। दरोगा की हरकतों को जानने के बाद उसे बदायूं एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। अब डीआईजी के आदेश के बाद दरोगा के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

संबंधित समाचार