आयोध्या: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने प्रशासन का किया कोरोना सम्मान
आयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए महामारी काल में जिला प्रशासन की ओर से किए गए प्रयास और उपाय को लेकर गुरुवार को केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते …
आयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए महामारी काल में जिला प्रशासन की ओर से किए गए प्रयास और उपाय को लेकर गुरुवार को केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आपदा के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की सेवा की। वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम उपाय किए और उपचार की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा।
फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभी आनंद मनु ने कहा कि बिना अपनी सेहत की परवाह किए प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए अथक प्रयास किया। उनके इस योगदान के लिए संगठन में सम्मानित करने का निर्णय लिया। जिसमें जिला अधिकारी अनुज कुमार झा का विशेष योगदान रहा।
संगठन के मीडिया प्रभारी शरद सिंह कार्यक्रम में डीएम के साथ डीएम, एडीएम कार्यालय के समस्त कर्मचारियों गनर, ड्राइवर लिपिक सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अधिकारी अनुज कुमार झा और सीओ सिटी प्रशिक्षु आईपीएस निपुण अग्रवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन के रामनाथ जयसवाल, दिलीप अग्रहरि, शोभित कपूर, गौरव जयसवाल,मोहित अग्रहरि, रवि कपूर, विनय कुमार रस्तोगी, रवि सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, विकास सिंह, आनंद कुमार, गोसाईगंज के राम जी सोनी, अमित कुमार, रूमी जकी, राकेश सोनी, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार सोनी उपस्थित रहे।
