भदोही: जिस हथियार को बरमाद करने पहुंची थी पुलिस, उसी से हत्यारोपी ने की फायरिंग, मुठभेड़ में अरेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। यूपी के भदोही जिले में एलएलबी छात्र अमित हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की तो जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि बीते दिनों एक एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी अंकित की गिरफ्तारी की थी।

इसके बाद हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के लिए उसे लेकर उक्त स्थान पर पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पिस्टल उठाकर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए औराई सीएचसी में पहुंचाया गया है।

औराई कोतवाली के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास बीते सोमवार की सुबह एलएलबी छात्र अमित की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने बीते बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोने की तस्करी को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: संघर्ष के बाद मिली जीत, अब वन टांगिया गांव महबूबनगर के लोग भी सरकार का कर सकेंगे चुनाव, लोगों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार