श्रावस्ती: एसएसबी और पुलिस टीम ने 151 शीशी नेपाली शराब के साथ एक को पकड़ा
श्रावस्ती, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री की रोकथाम के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मल्हीपुर थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने पुलिस टीम व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने इण्डो नेपाल बार्डर पर शनिवार को गश्त किया।
इस दौरान पिलर संख्या 643/2 के निकट ग्राम बेलरी में लौहर यादव पुत्र रामफेरन निवासी बेलरी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को 1 सफेद बोरी में कुछ सामान लाते देखा। उसे रोककर तलाशी लिया तो बोरी में 151 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 35 शीशी बवई स्पेशल ओरेन्ज फ्लेवर, 56 शीशी बवई स्पेशल लीची फ्लेवर, 60 शीशी हिरो लीची प्रिमियम फ्लेवर बरामद किया गया। आरोपी को थाने लाकर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: संघर्ष के बाद मिली जीत, अब वन टांगिया गांव महबूबनगर के लोग भी सरकार का कर सकेंगे चुनाव, लोगों में खुशी की लहर
