अयोध्या: गड्ढों में बदल गई छह किमी. लंबी सड़क, 15 हजार लोग रोज हो रहे परेशान, प्रार्थना पत्र के बाद भी अधिकारी बेपरवाह!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुनहद से खजुरावन द्वारिकापुर मार्ग का हाल बेहाल 

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। गड्डा मुक्त सड़क अभियान का सच देखना है तो जरा यहां आइये। यहां एक ऐसी सड़क है जो गड्डों में ही बदल गई है। जिसके कारण करीब 15 हजार लोगों को आवागमन का संकट झेलना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए लोगों ने तमाम प्रार्थना पत्र दिए लेकिन सब अधिकारियों ने एक न सुनी। 

बात हो रही है पुनहद से खजुरावन होते हुए द्वारिकापुर तक जाने वाली सड़क की। यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसमें हल्की सी बरसात में जल भराव हो जाता है। जिसके चलते मार्ग पर पैदल चलना दुभर हो गया है। बता दें कि 12 से अधिक गांवों की करीब 15000 की आबादी का आवागमन इसी सड़क से है।

विकासखंड पूरा बाजार में स्थित इस मार्ग को 10 साल पहले मंडी परिषद से निर्मित कराया गया था। जिसकी लंबाई 6 किलोमीटर है। इसी मार्ग से द्वारिकापुर, सरोवर, खजुरावन, पिलखावां, डेहवा, पुनहद, खानपुर, बासुपुर, गोंसाईं का पुरवा, लोहरा का पुरवा के लोगों के आवागमन होता है। बच्चे विद्यालय आते जाते हैं। सड़क जगह-जगह टूटकर गिट्टियां बिखर गई। द्वारिकापुर के रमेश पाण्डेय, बच्चा राम तिवारी, सरोवर के विनोद पाठक, मंगरु राजभर, सर्वराज सिंह, खजुरावन के राघव राम त्यागी, उदयभान वर्मा, परमेश्वर वर्मा का कहना है कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन मरम्मत नहीं हुई।

वहीं पुनहद के शेषमणि तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, मोहम्मद आजम, राम केवल तिवारी, जय प्रसाद वर्मा, अखंड प्रताप वर्मा कहते हैं कि सड़क की दशा बहुत खराब है। सड़क टूट कर पूरी तरह बिखर गई और पैदल चलने पर गिट्टियां पैरों में चुभती है। बताया कि जर्जर सड़क के कारण लोग रोजाना चोटिल होते हैं। बीते दिनों बारिश के बाद सड़क की स्थिति और दयनीय हो गई है।

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज के बीच जमकर हुआ विवाद, मारपीट में निरीक्षक को आईं गंभीर चोटें!

संबंधित समाचार