Farrukhabad: चेकिंग देख भागा...पुलिस ने पकड़ा, तलाशी लेने के दौरान जो मिला, देखकर खाकी के भी उड़ गए होश, पढ़ें- पूरी खबर
फर्रुखाबाद में 72 लाख की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान झारखंड के तस्कर को चार किलो मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 72 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव को देखते हुए नवाबगंज थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा एक युवक के अफीम लाने की सूचना मिली। युवक को आता देख पुलिस ने उसे पकड़ने का पकड़ किया, तब वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चार किलो अफीम बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार महतो पुत्र गिरधारी लाल महतो निवासी नई ऊंचा धाना थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग झारखंड बताया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर शहर में बेचता था। जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता है।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 13 मई को कानपुर में होगा मतदान; दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी यह सुविधा
