जीवन सफल बनाने के लिए करें रामचरितमानस का पाठ: लव, कुश
बरेली,अमृत विचार। आठ वर्ष की बाल्यावस्था से प्रवचन, रामकथा और श्रीमद्भगवत कथा सुना रहे लव और कुश ने बताया कि युवाओं को प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। जीवन का उद्देश्य एक बेहतर इंसान बनना है। भगवान राम की कथा एक बेहतर इंसान बनाने के लिए प्रेरित करती है। …
बरेली,अमृत विचार। आठ वर्ष की बाल्यावस्था से प्रवचन, रामकथा और श्रीमद्भगवत कथा सुना रहे लव और कुश ने बताया कि युवाओं को प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। जीवन का उद्देश्य एक बेहतर इंसान बनना है। भगवान राम की कथा एक बेहतर इंसान बनाने के लिए प्रेरित करती है। इसे पढ़ने के बाद साक्षात भगवान राम की कृपा होती है।
आनंद आश्रम मंदिर में चल रहे दैनिक सत्संग में प्रतिदिन दोनों भाई लव यानि विरद शर्मा और कुश यानि निकेत शर्मा भगवान की महिमा का वर्णन करते हैं। इनके मुख से कथा व प्रवचन सुनने के लिए लोग महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्यों से बुलाते हैं।
बरेली स्थित कोहाड़ापीर के रहने वाले यह दोनों भाई बरेली नाथ नगरी का खूब नाम रोशन कर रहे हैं। इनके पिता राजेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि बच्चों का शुरू से रुझान भगवान की सेवा करने में लगा हुआ था, जब मैं कचहरी पर काम करने जाता था तो दोनों बच्चें हारमोनियम व तबला लेकर भजन गाते थे। जब घर आता तो दोनों बच्चे पढ़ाई करने लगते। यह सब जानते हुए उन्हें कभी इस क्षेत्र में जाने से नहीं रोका। दोनों बच्चे स्नातक कर चुके हैं।
लव और कुश ने बताया कि पहली कथा हमारी 1 फरवरी 2004 को टीबरीनाथ मंदिर में हुई थी। हमें भगवान की कृपा से 18 पुराण कंठस्थ हैं। फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से भी लोग हमारी कथा सुनते हैं। हमारा उद्देश्य भगवान की महिमा का वर्णन करना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सनातन धर्म से प्रेरणा लेकर जीवन को सफल बनाने का प्रयास करें।
