Good News : सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, सामने आई पहली तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का घर नन्हेमान की किलकारियों से गूंज उठा हुआ। 58 साल की उम्र में उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। 

https://www.instagram.com/p/C4mZG1bSo6T/

पिता ने पोस्ट साझा कर जाहिर की 
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नन्हे मेहमान संग फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- शुभदीप के चाहने वालों के आशीर्वाद से परमात्मा ने शुभ के छोटे भाई को हमारे ग्रुप में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है। सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हैं। मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। 

https://www.instagram.com/p/C4mrzBiPYCZ/

आको बता दें कि मशूहर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इसके बाद मूसेवाला के चाचा ने सिद्धू की मां चरण कौर की प्रेगनेंसी की खबर के बारे में मीडिया को बताया था। साथ ही साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि चरण कौर मार्च के महीने में बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद अब 58 वर्ष की उम्र में चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है। 

ये भी पढ़ें : Crew Trailer : किस्मत सुधारने के लिए करीना-कृति और की तब्बू ने की चोरी, मजेदार है फिल्म 'क्रू' का नया ट्रेलर

 

संबंधित समाचार