पीलीभीत: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दियोरिया कलां/पीलीभीत, अमृत विचार। खेत में शौच करने गई पांच वर्ष की बच्ची के साथ गांव के युवक ने दुराचार किया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने अस्पताल जाकर बच्ची को देखा। थाना दियोरिया कलां के एक गांव में …

दियोरिया कलां/पीलीभीत, अमृत विचार। खेत में शौच करने गई पांच वर्ष की बच्ची के साथ गांव के युवक ने दुराचार किया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने अस्पताल जाकर बच्ची को देखा।

थाना दियोरिया कलां के एक गांव में पांच साल की बच्ची गुरुवार दोपहर को शौच करने प्राथमिक विद्यालय के पास गन्ने के खेत में गई थी। गांव के बाबूराम ने बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ते देख भाग गया। बच्ची के पिता व अन्य परिजन उसे तलाश करते-करते गन्ने के खेत में पहुंचे, जहां बेटी की हालत देखकर वे सन्न रह गए। थाना दियोरिया कलां कोतवाल संजीव उपाध्याय गांव पहुंचे और बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश भी जिला महिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची का हाल जानने के बाद चिकित्सकों से बेहतर उपचार का आदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत में अब सुधार है। आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने बताया कि बच्ची को जब अस्पताल लाया गया तब हालत नाजुक थी। डाकटरों के प्रयास से अब हालत में सुधार है।

संबंधित समाचार