बुलंदशहर: वाहन की चपेट में आने से कार सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिकंदराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ऋषिपाल सिंह ने बताया कि कार सवार युवक नोएडा से फूल बेचकर औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बनकापुर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में संदीप (30) व शिवम (25) की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए निकटवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस अज्ञात वाहन के बारे में पता लगा रही है, जिससे हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिकअप में लाद ले गए बकरे और बकरियां, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

संबंधित समाचार