अयोध्या से जैन धर्मगुरु ने शुरू किया चुनाव शुद्धि महाभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामलला का दर्शन कर लोकेश मुनि ने देश को मजबूत करने के लिए की घोषणा

अयोध्या, अमृत विचार। जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि रविवार की सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला का दर्शन करने के पश्चात कहा कि देश की अखंडता व शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। यह चुनाव देश का भाग्य बदलता है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा की बात नहीं कर रहा हूं। सिर्फ लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए महाभियान की शुरुआत की गई है। 
     
उन्होंने कहा कि अयोध्या श्रीराम व भगवान आदिनाथ की जन्मभूमि है। अयोध्या का महत्व केवल हिंदू या सनातन धर्म में नहीं है। जैन, बौद्घ, सिख समेत सभी धर्मों में अयोध्या का महत्व है। केवल रास्ते को बदलना पर्याप्त नहीं होता है। रास्ते को परिवर्तित करने वाले हाथ शुद्ध होने जरूरी है। इसलिए अयोध्या से चुनाव शुद्धि महाअभियान शुरू करने जा रहे हैं। यह अभियान देश के हर शहर, गांव व कस्बे में पहुंचेगा। सभी इससे जुड़िए। हम सबको मिलकर लोकतंत्र व देश को मजबूत बनाना है। देश के बिना कोई वजूद नहीं है। सांस्कृतिक, कूटनीतिक, धार्मिक दृष्टि से दुनिया की नजरें हमारे देश पर लगी हैं। देश को मजबूत करने के लिए हम सब एक जुट हो जाएं। आगामी 25 वर्ष का कालखंड देश के लिए बहुत ही महत्वूपर्ण है। चुनाव शुद्धि अभियान का मूल उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: कोषागार के डबल लॉक में रखी जाएगी जब्त धनराशि

संबंधित समाचार