देहरादून: सीवर लाइन कार्य के दौरान मलबे में दबे दो श्रमिक, एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मसूरी में शनिवार रात सीवर लाइन के कार्य के दौरान हादसा हो गया। नगर के कैमल बैक रोड पर सीवर पाइप बिछाते समय दो श्रमिक सड़क से अचानक गिरे मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क पर खुदाई का काम चल रहा था। सड़क खोदकर दो मजदूर पाइप बिछाने का काम कर रहे थे। तभी सड़क पर जमा मलबे का ढेर श्रमिकों के ऊपर गिर गया। इस दौरान मजदूरों के ऊपर काफी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे वह मलबे में दब गए।

मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने आनन फानन में दोनों को मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत को गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार