बरेली: सेना और महिला अस्पताल में फिर कोरोना की दस्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की आहट एक बार फिर से सेना और महिला अस्पताल में सुनाई दी तो वहीं विजिलेंस कालोनी में भी इसने अपनी दस्तक दी है। गुरुवार को जिले में 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। सीएमओ डा. वीके शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को विजिलेंस …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की आहट एक बार फिर से सेना और महिला अस्पताल में सुनाई दी तो वहीं विजिलेंस कालोनी में भी इसने अपनी दस्तक दी है। गुरुवार को जिले में 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई।
सीएमओ डा. वीके शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को विजिलेंस कालोनी में संक्रमित सामने आए हैं। सभी को भर्ती कर दिया गया है, पूरी कालोनी को सैनेटाइज कराया जा रहा है। इनके अलावा महिला अस्पताल के बाबू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, उन्हें डायबटीज है।

300 बेड कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा रेलवे अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों और सेना में फिर से कोरेाना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके साथ ही सुपर सिटी एंक्लेव, मतलूकपुर, खंदीरपुर, भंडरिया, बंसल हॉस्पीटल, इफ्को, सेंट्रल जेल इज्जतनगर के सामने बसन बिहार, राजेंद्र नगर, मढ़ीनाथ ,रानी साहब का फाटक, कोहड़ापीर, एसआरएमएस, बारादारी, लक्ष्मी नगर, संजय नगर, हारून नगला, डेलापीर, आवास विकास, अमरनाथ धाम, आलमगिरीगंज, प्रेम नगर, लालू लाला की चक्की मढ़ीनाथ, अग्रसेन नगर, पुलिस लाइन, अमन अर्पाटमेंट, दुर्गा नगर, एकता नगर, उत्सव नगर महानगर, पटेल नगर, सुरेश शर्मा नगर, जनकपुरी, इंद्रा नगर, ग्रेटर ग्रीन नगर, फरीदपुर आदि स्थानों पर संक्रमित मिले हैं।

300 बेड कोविड अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा
300 बेड कोविड अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे चिकित्सकों को 7 दिन कार्य करते हुए हो गए हैं, ऐसे में वह अगले 7 दिनों बाद क्वारंटाइन होने चले जाएंगे। अधिकारियों को चिंता हैकि इन चिकित्सकों के बाद आखिरकार कैसे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जाएगा। सीएमएस डा.वागीश वैश्य ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एडी हेल्थ से बात की है जिन्होंने जल्द ही और चिकित्सक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

नाराजगी के बाद बढ़ी सैंपलिंग
जिले में सैंपलों की संख्या संतोष जनक न होने पर शासन से फटकार लगने के बाद अब 300 बेड कोविड अस्पताल में सैंपलों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। यहीं नहीं अब जल्द ही सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी कार्यालयों में जाएंगी जहां कर्मचारियों का सैंपल लेकर उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

संबंधित समाचार