बहराइच में कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, उठाया ये बड़ा मुद्दा
ई पास मशीन में सर्वर न होने और खाद्यान्न वितरण प्रभावित होने का उठाया मुद्दा
बहराइच, अमृत विचार। जिले के कोटेदार सोमवार को डीएसओ कार्यालय पहुंच गए। सभी ने ई पास मशीन में सर्वर की दिक्कत को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कोटेदारों नेटवर्क न होने की समस्या से काफी परेशान दिखे। सभी का कहना है कि इसके लिए विभाग कोई रास्ता निकाले।
केंद्र सरकार ने फ्री खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत जिले में 15 मार्च से ख्याद्यन्न वितरण करना था। लेकिन रविवार को भी इसका वितरण शुरू नहीं हो सका। सर्वर खराब होने से कोटेदारों के साथ आम लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में कार्ड धारक परेशान हैं। उनकी होली फीकी पड़ने की आशंका है।
जिले के 14 विकासखंड में 1300 अधिक सरकारी राशन की दुकानें हैं। इन दुकानों पर 15 मार्च से फ्री खाद्यान्न का वितरण होना था, इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से जिले के कोटेदारों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कोटा की दुकान पर खाद्यान्न वितरण में धांधली न हो, इसके लिए विभाग की ओर से ई पास मशीन सभी को उपलब्ध कराया गया है। ई पास मशीनों से खद्यान्न का वितरण करना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन सर्वर न होने के चलते ई पास मशीन नहीं चल पा रहा है। यही कारण है कि कार्ड धारकों को कोटेदार खाद्यान्न नहीं वितरण कर पा रहे हैं। कार्ड धारक कोटे की दुकान पर कार्ड लेकर जा रहे हैं, लेकिन सरवर न चलने के चलते उनका नाम अंगूठा लगा पा रहा है न ही खाद्यान्न मिल पा रहा है। कार्डधारक के साथ कोटेदार परेशान हैं।
कुछ यही हाल रविवार को सभी कोटे की दुकान पर भी देखने को मिला। ई पास मशीन न चलने से सभी परेशान दिखे। सर्वर की समस्या से परेशान कोटेदार सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय पहुंच गए सभी ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव का प्रदर्शन किया सभी का कहना है कि सरकार नई व्यवस्थाएं लागू कर रही लेकिन उसके समाधान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते खाद्यान्न वितरण नहीं हो पा रहा है। सभी ने प्रदर्शन करते हुए समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। इस दौरान कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष, सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष और काफी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।
कार्ड देकर बैठे रहे ग्रामीण
विकासखंड मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा में कोटेदार सुमन देवी के यहां रविवार को सैकड़ो ग्रामीण कार्ड लेकर खाद्यान्न के लिए गए। लेकिन ई पास मशीन का सर्वर ही काम नहीं कर रहा था। जिसके चलते ग्रामीण कार्ड हाथों में लेकर बैठे रहे काफी देर के बाद भी सरवर न आने पर सभी वापस चले गए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल है।

अमृत विचार ने उठाया मुद्दा
जिले में कोटेदारों की समस्याओं का मुद्दा सोमवार के अंक में अमृत विचार अखबार में प्रमुखता से उठाया है। बिना सरवर के ठप ई पास मशीन और बंद खाद्यान्न वितरण की जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें -हरदोई में बड़ा हादसा-साइकिल से जा रहे मजदूरों पर पलटी डीसीएम, तीन की मौत
