लखीमपुर-खीरी: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, साथी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में स्थित लालता क्रेशर के निकट तेज रफ्तार कार ने दो मजदूरों को कुचल दिया, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूरी कर घर वापस पैदल जा रहे थे। हादसे में युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

लखीमपुर देहात की ग्राम पंचायत सुआगाढ़ा निवासी बालकराम का पुत्र सनी रविवार की रात करीब दस बजे मजदूरी कर गांव के ही अपने साथी अनुज के साथ पैदल घर वापस आ रहा था। निघासन रोड पर लालता क्रेशर के निकट महेवागंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे सनी सड़क पर गिर गया और उसकी ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसे के बाद मौके मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतक के घर वालों को हादसे की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दो भाइयों में बड़ा था सनी
गांव सुआगाढ़ा निवासी बालकराम ने बताया कि वह काफी गरीब हैं। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। हादसे में मारा गया सनी भाईयों में सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाता था। बड़े पुत्र की मौत से उसके परिवार में चीख पुकार मची है। भाई और बहनों का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। सपा जिला सचिव अंसार महलूद कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवार वालों से हादसे की जानकारी ली। उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। उसका साथी घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-अंबर सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: युवक ने शारदा नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव