लखनऊ: नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को कार्य आवंटित, जानें किसे मिला कौन सा मंडल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को आज कार्य आवंटित किया गया है। सूचना आयुक्त गिरजेश कुमार चौधरी को लखनऊ मंडल, सुधीर कुमार सिंह को बरेली और चित्रकूट मंडल,  डा. दिलीप कुमार अग्निहोत्री को कानपुर और बस्ती मंडल का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह स्वतंत्र प्रकाश को फैजाबाद और देवीपाटन मंडल, पदुम नारायण द्विवेदी को वाराणसी और सहारनपुर मंडल, मोहम्मद नदीम को इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

सूचना आयुक्त शकुंतला गौतम को मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल, राजेन्द्र सिंह को गोरखपुर और झांसी मंडल,  वीरेन्द्र प्रताप सिंह को आगरा और अलीगढ मंडल और राकेश कुमार को मेरठ मंडल का प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती में हुई पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों में आपसी सौहार्द को लेकर बनी सहमति

संबंधित समाचार