Fatehpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौरंग का खनन: एडीएम ने टीम के साथ की छापेमारी, चार ट्रैक्टर सीज, लगाया लाखों रुपये का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयराम नगर, बहुआ रोड और जोनिहा बाईपास में हुई चेकिंग

फतेहपुर, अमृत विचार। कृषि कार्य की जगह व्यवसायिक कार्य और मौरंग लादकर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्राली पर जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। एडीएम और एएसपी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से मोरंग खनन करते हुए पकड़कर सीज कर दिया और लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है।

शहर के जयराम नगर, बहुआ रोड और जोनिहा बाईपास पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एडीएम विजय शंकर मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम सदर प्रभाकर त्रिपाठी, सीओ सिटी वीर सिंह, एआरटीओ परिवहन लक्ष्मीकांत ने टीम के साथ छापेमारी करते हुए 40 वाहनों को रोककर चेक किया। इसमें चार ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से ओवरलोड मौरंग लादकर ले जा रहे थे। टीम ने चारों ट्रैक्टरों को सीज कर तीन लाख दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 

एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर कृषि कार्य के लिए पंजीकृत होने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से व्यवसायिक कार्य या मौरंग लादकर चलते हुए ट्रैक्टर ट्राली पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही एमएम 11 उपलब्ध नहीं था और कागज के अलावा हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट नहीं लगे होने पर चार ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया। 

इन पर परिवहन विभाग ने दो लाख रुपए और खनिज विभाग ने एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। चारों ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर राधा नगर थाने में खड़ा करा दिया। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली सहित अन्य वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाना जरूरी है। यह नियम सभी तरह के वाहनों के लिए अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: लोकसभा चुनाव से पहले संवेदनशील गांवों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च; बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स देख लोग हुए परेशान


संबंधित समाचार