Kanpur News: दवा कंपनी व नौ निदेशकों के खिलाफ परिवाद; जांच में मानक के विपरीत मिली थी दवा -जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वर्ष 2021 में डफरिन अस्पताल में हुई थी छापेमारी

कानपुर, अमृत विचार। डफरिन अस्पताल में छापेमारी के दौरान मानक के विपरीत दवा मिलने पर सेंट्रल डग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन के ड्रग इंस्पेक्टर ने कंपनी समेत उसके नौ निदेशकों के खिलाफ परिवाद दाखिल कराया। जुलाई 2021 में आर्गनाइजेशन ने डफरिन अस्पताल में छापेमारी की थी। 

वर्ष 2021 में सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल (सीडीएससीओ) गाजियाबाद की टीम ने डफरिन अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान टीम को अस्पताल से टेबलेट मिली थी। टीम ने दवा का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा था। लैब में जांच के दौरान दवा मानक के विपरीत पाई गई थी। जिस पर सीडीएससीओ ने तत्कालीन फार्मासिस्ट जसंवत को नोटिस जारी कर दवा निर्माता कंपनी व सप्लायर के बारे में पता जानकारी देने को कहा था। 

जिस पर फार्मासिस्ट ने हिमांचल प्रदेश के सोलन में स्थित दवा निर्माता कंपनी मोरफेन लेबोरेट्री लिमेटेड व सप्लायर्स पनकी स्थित ड्रग वेयर हाउस का नाम बताया था। टीम ने दोनों को नोटिस जारी कर माल वापस लेने व ब्रिकी बंद करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर निर्माता कंपनी ने दवाएं सही होने की बात कही गई। 

जिस पर सीडीएससीओ के ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अपील की थी। कोर्ट ने कंपनी समेत उसके नौ निदेशक अरुण कुमार सिन्हा, सुशील सूरी, मनोज जोशी, सुखचरन सिंह, भूपेंद्र राज वाधवा, अंजू सूरी, संजय सूरी, प्रवीण कुमार दत्त, डॉ सविता के खिलाफ परिवाद दाखिल करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर परिवाद दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: लोकसभा चुनाव: हर विधान सभा क्षेत्र में बनेंगे दो महिला बूथ, दिव्यांग व युवा बूथ बनाने की प्रक्रिया गतिमान

संबंधित समाचार