Bareilly: अब ट्रेन से उतरते ही यात्री स्टेशन पर खरीद पाएंगे राशन, जानिए किस रेट पर बेचेगा रेलवे बोर्ड?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: दैनिक यात्रियों के लिए रेलवे पायलट प्रोजेक्ट के तहत रेलवे स्टेशनों के बाहर आटा और चावल का वितरण करेगा। इसके लिए मोबाइल वैन खड़ी की जाएंगी, जिन पर भारत आटा और चावल उचित दरों पर बेचा जाएगा।

उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सहयोग से रेलवे बोर्ड सभी स्टेशनों पर भारत आटा और चावल की बिक्री कराएगा। इस संबंध में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग रेलवे बोर्ड नीरज शर्मा ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को पत्र लिखा है। जिसके मुताबिक भारत आटा की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो और चावल की कीमत 29 रुपये प्रति किलो पहले से निर्धारित है। 

शुरुआत में रेल प्रशासन इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन महीने के लिए शुरू करेगा। इसके बाद योजना सफल हुई तो इसे नियमित कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशनों के सर्क्युलेटिंग एरिया में शाम को दो घंटे वैन खड़ी कर आटा और चावल की बिक्री की जा सकेगी। इज्जतनगर रेल मंडल के बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा और मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली जंक्शन आदि स्टेशनों पर बिक्री की जाएगी। 

इस नई व्यवस्था के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों (पीसीसीएम) को दी गई है। रेल अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए प्राइवेट एजेंसी को नामित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: नए राशन कार्ड बनना बंद...अब करना होगा इंतजार, जानिए कब बनेंगे?

संबंधित समाचार