Agra: बंद मकान में मिला भू-वैज्ञानिक का शव, कई सालों से रह रहे थे अकेले...अपनों के इंतजार में रुका अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

आगरा। यूपी के आगरा में शाहगंज इलाके के ऋषि मार्ग पर बंद मकान में भू-वैज्ञानिक राजीव माथुर का शव मिला है। वह घर पर अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और बेटे ने कई सालों से उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। पत्नी और बेटा दोनों ही मृतक राजीव कुमार से दूर रह रहे हैं। 

पुलिस ने अब राजीव कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर उनके परिवालों से संपर्क करने की कोशिश की है। वहीं अंतिम संस्कार कराए जाने की कोशिश की जा रही है। पत्नी और बेटे के साथ कई सालों से कोई संबंध न होने के चलते उनका अंतिम संस्कार कराने के लिए उनकी बहन और भांजा मुंबई से आगरा आ रहे हैं। 

बता दें मामला थाना शाहगंज के कोठीमीना बाजार का है। जहां भू-वैज्ञानिक राजीव कुमार माथुर के घर से दुर्गंध आने से पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर से राजीव कुमार माथुर का शव मिला। पुलिस ने सबसे पहले उनके परिचित भोपाल के रहने वाले प्रवीन जैन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि राजीव भू-वैज्ञानिक थे। उनके माता-पिता के पास भी आते-जाते रहते थे।

वहीं प्रवीन ने पुलिस को बताया कि राजीव की उम्र बढ़ने के साथ-साथ शक्की होते जा रहे थे। इससे उनकी किसी से नहीं बनती थी। उनसे कोई मिलने नहीं आता था। परिवार में दो बहनें हैं। एक दुबई में, दूसरी बहन रीटा जो मुंबई में रहती है। पांच-छह साल से उनकी अपने किसी रिश्तेदार से बात नहीं हुई थी। पुलिस के कहने पर प्रवीन ने पुरानी डायरी खंगाली तो उसमें बहन का नंबर मिल गया।

बता दें राजीव की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी की थी, लेकिन उनके भांजे के फोन आने के बाद इसे रोक दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसके बाद परिवार से संपर्क किया। उन्हें अंतिम संस्कार के लिए बुलाया गया है। राजीव कुमार माथुर की मौत के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति के मामले में विवाद बढ़ रहा है। पुलिस इसे सुलझाने की कोशिश में है। पुलिस ने उनकी कोठी को ताला लगाकर सुरक्षित कर दिया है। साथ ही पुलिस माथुर के वसीयत की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटे से संपर्क किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- आगरा: बम मिलने की सूचना से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार