Kanpur News: आचार संहिता लागू होते ही सड़कों पर पुलिस…कार से 5.96 लाख रुपये के साथ दो को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दो लोगों से पकड़ा गया 5.96 लाख कैश

कानपुर, अमृत विचार। मंगलवार रात कल्याणपुर थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने नकदी के साथ पकड़ लिया। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि टीम ने दोनों के पास से कुल पांच लाख छियानबे हजार रुपये बरामद किए हैं। 

पूछताछ में अपना नाम प्रॉपटी डीलर पंकज शुक्ला बताया है। मौके से रुपये के विषय में वह कोई कागजात नहीं दिखा पाए। वहीं दूसरे व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। उन लोगों को थाने पहुंचकर रुपये से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। 

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आईआईटी मेट्रो स्टेशन के नीचे चुनाव को लेकर बैरियर बनाए गए हैं, वहां पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो अलग-अलग लोगों से कैश बरामद हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये व दूसरे से 1.36 लाख रुपये पकड़े गए हैं। 

दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। स्टेटिक टीम को बुलाया गया है। चुनाव आयोग के निर्धारित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि आचार संहिता लगी हुई है।

ऐसे में टीमें कैश ले जा रहे लोगों को धरपकड़ के लिए लगाई गई हैं। स्टेटिक टीम और पुलिस चेकिंग में पकड़ती है तो वह रुपये का ब्यौरा दे दे। अगर सामने वाला लिखा पढ़ी में ब्यौरा नहीं दे पाता है तो उसका रुपया जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: दो मौसेरे भाइयों की जलकर मौत...फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मृतक ने रिश्तेदार की बेटी से प्रेम विवाह किया था

संबंधित समाचार