बाराबंकी: विद्यालय में लटक रहा ताला, बच्चे खेल रहे गुल्ली डंडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबह 9:20 तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे गुरु जी, विद्यालय गेट खोलने की जिम्मेदारी बच्चों या रसोइयों के हाथ

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के रामनगर शिक्षा क्षेत्र में कुछ विद्यालयों को छोड़कर बाकी विद्यालय खुलने व बंद होने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित समय से 30 से 40 मिनट लेट खुल रहे हैं तथा बंद होने के समय पर गुरुजी बाराबंकी या लखनऊ जाने के लिए सड़क पर खड़े अपनी सवारी का इंतजार या पान खाते नजर आते हैं, तो ऐसे में सवाल या उठता है कि विद्यालय कितने बजे बंद हो गया और गुरु जी कितनी जल्दी तीन से चार किलोमीटर चलकर आ गए।

रामनगर शिक्षा क्षेत्र के विद्यालयों का सूरते हाल जानने के लिए जब निरीक्षण किया गया तो स्थित चिंता जनक नजर आई तथा देखने में आया कि विद्यालय में नियुक्त अधिकतर अध्यापकों ने सुविधा का संतुलन अपने पक्ष में बनाकर रखा है। जिसके तहत विद्यालय का गेट खोल कर बच्चों को अंदर करना विद्यालय में नियुक्त रसोइयों पर है, तथा समय से अध्यापक के न आने के बारे में पूछने पर गाड़ी खराब हो जाने की बात आदि करना।

शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालूपुर में 9:20 तक ताला लटक रहा था और बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। कुछ बच्चे विद्यालय के बाहर गुल्ली डंडा खेल रहे थे। अमृत विचार टीम के पूछने पर बच्चों ने बताया कि विद्यालय इसी तरह रोज देर में खुलता है। अभी कोई आया नहीं है आते होंगे।

7

वहीं प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर चाचूसरांय के मुख्य बोर्ड पर गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के बाद कुछ लिखा पढा़ ही नहीं गया। हालांकि शिक्षामित्र शिव देवी उपस्थित थी। जबकि अन्य अध्यापक कोई भी विद्यालय में उपस्थित नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय दल सराय में महिला शिक्षामित्र सुमन मिश्रा मात्र उपस्थित थीं बाकी यहां भी शिक्षकों का स्टाॅफ नदारत था।

यह विद्यालय तो बानगी मात्र है जो राजमार्ग के किनारे या राजमार्ग से एक या दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यदि राजमार्ग से 5  किलोमीटर से अधिक दूरी वालों विद्यालयों का हाल देखा जाए तो इससे भी बुरा हाल है। इस संबंध में निरीक्षण के समय ही जब खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो पहुंच से बाहर होने की बात मात्र कानों को सुनाई दे रही थी।

यह भी पढ़ें:-"... हां मैं संपर्क में हूं", सपा में जाने के सवाल पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

 

संबंधित समाचार