बदायूं डबल मर्डर: मुठभेड़ पर बोली हत्यारोपी की मां, कहा- गलत करने का सही हुआ अंजाम
बदायूं, अमृत विचार: सिविल लाइन क्षेत्र की बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी विनोद कुमार के दो बेटों की निर्मम हत्या के तीन घंटों के बाद ही पुलिस ने एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में मार कराया जबकि दूसरा हत्यारोपी उसका भाई फरार है। पुलिस की उसकी तलाश कर रही है। हत्यारोपियों की मां नाजरीन ने कहा कि पता नहीं किसी के दिमाग में क्या चल रहा है।
दोनों बेटे साजिद और जावेद सुबह खाना खाकर जाते थे और रात को लौटते थे। किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी। दोनों बच्चों की मौत पर बहुत दर्द है। मुठभेड़ में बेटा साजिद की मौत पर उन्होंने कहा कि हां, जो भी हुआ है सही हुआ है। जब गलत करोगे तो इंजाम भी ऐसा ही होगा।
पिता के बोल : बहुत बुरा किया
हत्यारोपी के पिता बाबू ने बताया कि साजिद रोज सुबह दुकान जाकर शाम को आता था। मंगलवार को सुबह गया नहीं। कुछ देर के बाद गया तो बताया कि किसी फोन आया है। वह कोई नशा नहीं करता था बस पुड़िया खाता था। मंगलवार को अपनी दुकान बंद करके आए तो किसी ने बताया कि साजिद की गांव के पास अड्डे पर किसी से लड़ाई हो गई है। तो वहां गए थे। रात को उसके दो बच्चों की हत्या की सूचना मिली। बहुत बुरा किया कमबख्त ने। घटना सुनने के बाद से हमारी हवा खराब है।
यह भी पढ़ें- बदायूं डबल मर्डर: अखिलेश यादव ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- हर घटना का पॉलिटिकल लाभ लेना चाहती है भाजपा
